Best Computer Courses After 12th JAC Board: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है, काफी सारे स्टूडेंट्स खोजने में लगेग होंगे की 12वी के बाद कौन सा सस्बे बेस्ट कंप्यूटर कोर्स रहेगा तो इस आर्टिकल को अंत ताज जरुर पढ़ें। आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर की जानकारी और तकनीकी ज्ञान बहुत जरूरी हो गया है। चाहे आप किसी भी क्षेत्र में काम करना चाहते हों – बैंकिंग, शिक्षा, चिकित्सा, इंजीनियरिंग या सरकारी नौकरी – कंप्यूटर स्किल्स हर जगह काम आते हैं।
अगर आपने 12वीं की पढ़ाई JAC (Jharkhand Academic Council) बोर्ड से पूरी कर ली है या करने वाले हैं, तो अब आपके पास कंप्यूटर कोर्स करके अपना करियर बनाने का अच्छा मौका है। इस लेख में हम जानेंगे कि 12वीं के बाद आप कौन-कौन से कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं, उनके फायदे क्या हैं, फीस कितनी होती है, कौन-से इंस्टिट्यूट्स अच्छे हैं और आगे कौन-कौन से करियर ऑप्शन आपके लिए खुल सकते हैं।
Read Also:-
कंप्यूटर कोर्स के प्रकार (Types of Computer Courses)
12वीं के बाद कंप्यूटर कोर्स मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं:
- शॉर्ट टर्म कोर्स (Short-Term Courses): इनकी अवधि 3 महीने से 1 साल तक होती है। ये शुरुआती ज्ञान के लिए होते हैं और जल्दी नौकरी दिलाने में मदद करते हैं।
- डिप्लोमा कोर्स (Diploma Courses): इनकी अवधि 1 से 2 साल तक होती है। इनमें विषय को थोड़ा गहराई से सिखाया जाता है।
- डिग्री कोर्स (Degree Courses): जैसे BCA, B.Sc (IT) आदि। ये 3 साल के कोर्स होते हैं और उच्च शिक्षा के लिए जरूरी होते हैं।
DCA (Diploma in Computer Applications)
इस कोर्स के लिए अवधि: 6 महीने से 1 साल है। इसमें आपको MS Office, इंटरनेट, टाइपिंग, बेसिक प्रोग्रामिंग सिखाया जाता है। किसके लिए सही है: जो सरकारी या प्राइवेट नौकरी में कंप्यूटर की बेसिक स्किल्स से शुरुआत करना चाहते हैं। इसके लिए आपको फीस: ₹5,000 से ₹20,000 देना पद सकता है।
CCC (Course on Computer Concepts)
इस कोर्स को पूरा करने के लिए अवधि 3 महीने तक की है। यह कोर्स NIELIT द्वारा करवाया जाता है और कई सरकारी नौकरियों में अनिवार्य होता है। यह कोर्स करने पर सरकारी नौकरियों के लिए बहुत उपयोगी है। इस कोर्स को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को फीस: ₹3,000 से ₹5,000 तक लग सकता है।
BCA (Bachelor of Computer Applications)
इस कोर्स को पूरा करने की अवधि: 3 साल तक की है। इस कोर्स में आपको प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइन, नेटवर्किंग सिखाया जाता है। इस कोर्स के लिए वही आवेदन कर सकतें हैं जीने के पास 12वीं पास (कुछ संस्थान मैथ्स मांगते हैं, कुछ नहीं) करने का प्रमाण हो। इसको करने के बाद आपको करियर जैसे की सॉफ्टवेयर डेवलपर, वेब डिज़ाइनर, आईटी प्रोफेशनल का मौका मिलता है। कोर्स पूरा करने के लिए फीस ₹15,000 से ₹1,00,000 प्रति वर्ष (संस्थान पर निर्भर) तक है।
Web Designing Course
इस वेब डिजाइनिंग कोर्स को पूरा करने की अवधि 6 महीने से 1 साल तक की है।इस कोर्स के दौरान आपको HTML, CSS, JavaScript, WordPress आदि जैसे प्लेटफार्म के बारे में सिखाया जाता है। इसको करने के बाद आप वेबसाइट डिजाइनर, फ्रीलांसर में करियर बना सकतें हैं। फीस की बात करने तो इसको पूरा करने के लिए आपको ₹10,000 से ₹40,000 तक पैसा लग सकता है।
Graphic Designing Course
इस कोर्स को पूरा करने के लिए अवधि 6 महीने से 1 साल तक की है। इस कोर्स में आपको Photoshop, Illustrator, CorelDraw के बारे में सिखाया जाता है। सिखने के बाद करियर ऑप्शन ये ये हैं ग्राफिक डिजाइनर, एडवरटाइजिंग एजेंसी, सोशल मीडिया डिज़ाइन। पूरा करने के लिए फीस कम से कम ₹15,000 से ₹50,000 लगता है।
Digital Marketing Course
डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स को पूरा करने के लिए अवधि 3 महीने से 6 महीने तक ही होती है। इसमें आपको टॉपिक्स SEO, Social Media, Google Ads, Email Marketing के बारे में सिखाया जाता है। इसको करने के बाद करियर ऑप्शन कुछ इस प्रकार हैं डिजिटल मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव, फ्रीलांसर। पूरा करने के लिए आपको फीस ₹10,000 से ₹50,000 तक लग सकता है।
निष्कर्ष
12वीं (JAC बोर्ड) के बाद कंप्यूटर कोर्स करना एक स्मार्ट और समय के अनुसार सही फैसला है। ये कोर्स आपको न केवल जल्दी नौकरी दिलाते हैं, बल्कि आपमें आत्मनिर्भरता और तकनीकी योग्यता भी बढ़ाते हैं।
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, या खुद का छोटा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो कंप्यूटर कोर्स आपके लिए रास्ता खोल सकता है। आपको बस सही कोर्स का चयन करना है, मेहनत करनी है और धीरे-धीरे आगे बढ़ते जाना है।