JAC Board Exam Copy Checking 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट को लेकर एक बार चौका देने वाला अपडेट सामने आया है। जैसा कि अभी आपको पता होगा कि झारखंड बोर्ड परीक्षा की तमाम कॉपियां अभी जांच में चल रही है। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि किसी लड़की ने अपने 12वीं बोर्ड परीक्षा के आंसर शीट में कुछ इस प्रकार पास होने की दुहाई मांगी है।
“सर! मुझे पास कर देना, जून में शादी है… बड़ी मुश्किल से हो रही है। पिता जी मर चुके हैं, शादी टूट जाएगी तो मैं कुवांरी ही रहूंगी और मरते दम तक आपको कोसूंगी, आपके लिए पांच सौ की नोट चिपका रही हूं, आपको श्रीराम की दुहाई…।
झारखंड बोर्ड की कॉपियां में इस प्रकार के मैसेज देखकर चेक करने वाले टीचर भी हैरान है। छात्र-छात्राओं के इस प्रकार के अजब गजब मैसेज देखकर शिक्षक सोच में पढ़ चुके हैं। अभी यही नहीं और सुनिए चेक करते वक्त एक और आंसर सीट मिला जिसमें एक लड़के ने जवाब के तौर पर मात्र तीन पेज ही आंसर शीट के भरे थे और अंतिम में बड़े-बड़े अक्षरों में लिख दिया “जितना आता था, उतना लिख दिया। अब मैं आपको उलझाना नहीं चाहता, इसलिए कह रहा हूं पास कर देना.. आपको गंगा मैया की सौगंध।”
यह भी पढ़ें:- Jharkhand Board Result 2025 Live: जानें झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने में क्यों हो रही है देरी
JAC Board Exam Copy Checking 2025
झारखण्ड के काफी शिक्षकों ने ये परेशानी को बताया है। एक परीक्षक ने बताया कि उनको विज्ञान विषय और गणित विषय की कॉपियों में सबसे ज्यादा 500 के नोट मिल रहे हैं और अजब-गजब मेसेज लिखे मिलते हैं। मेसेज पढ़ने के बाद टीचर को ही समझ में नहीं आता कि मूल्यांकन के बाद अंक कैसे निर्धारित करूं। अंग्रेजी की एक कॉपी में लिखा था कि मेरे पिताजी मर चुके हैं, बड़ी मुश्किल से पढ़ रहा हूं। घर की माली हालत खराब है, कृपा करके मुझे पास भर का नंबर दे देना। साथ में कॉपी में दो सौ का नोट चिपकाया गया था।
यह भी पढ़ें:- JAC 10th 12th Board Result 2025: झारखंड बोर्ड 10वी 12वी का रिजल्ट में इस वजह से देरी हो रही है, सामने आया यह अपडेट
एक परीक्षक ने बताया कि उनके केंद्र पर जो कॉपियां आई हैं, उनमें सबसे ज्यादा लड़कियों की तरफ से शादी टूटने का मेसेज लिखा गया है। एक परीक्षक ने बताया कि उन्हें कॉपी जांचने के दौरान करीब नौ कॉपियों में गरीबी व पिताजी के मरने के बाद भी पढ़ाई करने के मेसेज लिखे गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें करीब 17 कॉपियों में पैसे मिले हैं। इसी तरह अन्य परीक्षकों को भी कॉपियों में नोट चिपके मिले हैं। सबसे ज्यादा गणित, विज्ञान और अंग्रेजी की कॉपियों में मेसेज व नोट मिले हैं।
