JAC Board Result 2025 Check Now: झारखंड बोर्ड (JAC) 10वीं 12वी का रिजल्ट जल्द ही होगा जारी। बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुडी ये महत्वपूर्ण बातें छात्रों को जाननी चाहिए। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बहुत जल्द ही 10वीं 12वी कक्षा यानी मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। राज्य भर के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की निगाहें इस महत्वपूर्ण परिणाम पर टिकी हुई हैं। हर साल की तरह इस बार भी JAC द्वारा रिजल्ट ऑनलाइन पोर्टल और SMS सेवा दोनों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्र आसानी से अपने परिणाम देख सकें।
आपको बता दें की आप अपना रिजल्ट ऑनलाइन ही नहीं बल्कि ऑफलाइन माध्यम से भी चेक कर सकतें हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि SMS के जरिए आप अपना रिजल्ट कैसे देख सकते हैं, रिजल्ट में क्या जानकारी होती है, पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं, और साथ ही JAC मैट्रिक परीक्षा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी देंगे। तो स्टूडेंट्स से अनुरोध है की इस आर्टिकल के साथ अंत तक बने रहें।
JAC Board 10th 12th Result 2025: Overview
परीक्षा आयोजक | झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची |
परीक्षा का नाम | कक्षा 10 (मैट्रिक) वार्षिक परीक्षा 2025 |
परीक्षा तिथि | 6 फरवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक |
छात्रों की संख्या | लगभग 4 लाख |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 10 मई 2025 |
रिजल्ट देखने के माध्यम | ऑनलाइन वेबसाइट और SMS |
JAC बोर्ड ऑफिसियल वेबसाइट | jacresult.com |

SMS के माध्यम से ऐसे देखें अपना रिजल्ट
झारखंड बोर्ड उन छात्रों के लिए जो इंटरनेट सुविधा से वंचित हैं या वेबसाइट स्लो चल रही हो, SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा देता है। इसके लिए आपको बस एक आसान मैसेज फॉर्मेट फॉलो करना होता है:
SMS भेजने का तरीका:
- JHA10<स्पेस>रोल नंबर
- उदाहरण के लिए यदि आपके रोल नंबर है 12345678, तो आपको भेजना होगा:
- JHA10 12345678
- यह मैसेज आपको भेजना होगा इस नंबर पर: 5676750
- कुछ ही क्षणों में आपको आपके मोबाइल नंबर पर रिजल्ट की संक्षिप्त जानकारी प्राप्त हो जाएगी, जिसमें आपके अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति का जिक्र होगा।
ऑनलाइन ऐसे देखें रिजल्ट
यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा है, तो आप नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते हैं: https://jac.jharkhand.gov.in | https://jacresults.com. ऑनलाइन चेक करने का प्रक्रिया इस प्रकार है ध्यानपूर्वक फॉलो करें:
- ऊपर दी गई वेबसाइट में से किसी एक पर जाएं
- “JAC Class 10 Result 2025” लिंक पर क्लिक करें
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
- सबमिट पर क्लिक करें
- आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखेगी
- चाहें तो उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं
रिजल्ट में दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
जब आप अपना रिजल्ट देखेंगे, तो उसमें निम्न जानकारियां होंगी:
- छात्र का नाम
- रोल नंबर और रोल कोड
- जन्म तिथि
- स्कूल का नाम
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल अंक
- ग्रेड / डिवीजन
- पास / फेल की स्थिति
पास होने के लिए न्यूनतम कितने मार्क चाहिए
झारखंड बोर्ड के नियमानुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री परीक्षा (पूरक परीक्षा) का अवसर दिया जाता है। ग्रेडिंग सिस्टम (संभावित स्केल) झारखंड बोर्ड एक ग्रेडिंग प्रणाली अपनाता है जो छात्रों को प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड प्रदान करता है। इसका उद्देश्य छात्रों पर कम दबाव बनाना और प्रतिस्पर्धा को संतुलित करना है।
अंक प्रतिशत ग्रेड
80% और उससे अधिक A+
60% – 79% A
45% – 59% B
33% – 44% C
33% से कम F (Fail)
रिजल्ट के बाद क्या करना है
मार्कशीट और सर्टिफिकेट प्राप्त करें: सबसे पहले आपको अपने स्कूल से अपनी मूल मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त करें। ऑनलाइन परिणाम सिर्फ संदर्भ के लिए होता है।
11वीं में दाखिला: रिजल्ट के बाद स्टूडेंट्स को आगे की पढाई के लिए अपनी पसंद के स्ट्रीम (Science, Commerce, Arts) में दाखिले के लिए स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें।
करियर विकल्पों पर विचार करें: अगर आप आगे की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो अब से ही दिशा तय करें।
FAQs
JAC बोर्ड का रिजल्ट कब तक आएगा?
10 मई 2025 को आने की पूरी संभावना है
JAC बोर्ड का ऑफिसियल वेबसाइट क्या है?
https://jac.jharkhand.gov.in
https://jacresults.com