Jharkhand Board Result Big Update: झारखंड के मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए तमाम छात्रों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित करने जा रहा है। इसके साथ ही एक और अच्छी खबर यह है कि इस बार राज्य सरकार ने टॉप करने वाले छात्रों को इनाम देने का भी ऐलान किया है। जो छात्र पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर आएंगे, उन्हें ₹3 लाख रुपये की नकद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
यह कदम न केवल छात्रों को प्रेरित करेगा बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी बढ़ावा देगा। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण बातें विस्तार से। टॉप करने वाले के अलावा और भी लोगों के लिए मनी प्राइज राखी गई है, जानकारी प्राफ्त करने के लिए इस पोस्ट को अंत तक पढ़ें।
Jharkhand Board Result Big Update
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने संकेत दिए हैं कि बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट मई के तीसरे सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा। फिलहाल उत्तर पुस्तिकाओं की जांच का काम लगभग पूरा हो चुका है और रिजल्ट तैयार कर लिया गया है सभी छात्रों का मार्क्स अपलोड कर दिया गया है रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है परन्तु बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर रिजल्ट प्रकाशित होने की घोषणा नहीं की है फिर भी उम्मीद जतायी जा रही है की 15 मई 2025 से पहले झारखण्ड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर देगा। बोर्ड की कोशिश है कि छात्र-छात्राएं समय पर अपना परिणाम प्राप्त कर सकें ताकि आगे की पढ़ाई की तैयारी में कोई रुकावट न आए।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jacresults.com/ पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट जारी होते ही वहां पर एक्टिव लिंक के जरिए अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देखा जा सकेगा। आपसे अनुरोध है की किसी भी फ़र्ज़ी वेबसाइट या वीडियो पर भरोसा ना करें, रिजल्ट को लेकर काफी फ्रॉड हो रहा है।
किसको-किसको मिलेगा मनी प्राइज
बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। जो छात्र राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आएंगे, यानी की JAC बोर्ड परीक्षा में जो टॉप आएगा उन्हें ₹3 लाख का इनाम मिलेगा। इसके अलावा जो दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों को ₹2 लाख और तीसरे स्थान पर आने वालों को ₹1 लाख का इनाम दिया जायेगा। अभी यही नहीं, इनके अलावा जो भी टॉप 10 छात्र होंगे उनको लैपटॉप, टैबलेट और स्कॉलरशिप जैसे अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करना और गरीब तथा मेहनती छात्रों को आगे बढ़ने का अवसर देना है। राज्य सरकार मानती है कि शिक्षा में निवेश ही झारखंड के भविष्य को उज्जवल बना सकता है।
जानें पिछले बार का प्रदर्शन
अगर हम पिछले साल की बात करें तो झारखंड बोर्ड के परिणाम काफी बेहतर रहे थे। 10वीं बोर्ड का पास प्रतिशत लगभग 95% था जबकि 12वीं में विज्ञान, वाणिज्य और कला तीनों धाराओं में छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस साल भी उम्मीद की जा रही है कि छात्र-छात्राएं अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
JAC Board 10th Topper List 2024 Details
Position | Students Name | Marks Obtained | Percentage |
---|---|---|---|
1st | Jyothsana Jyothi | 496 | 99.2 % |
2nd | Sana Sanjori | 493 | 98.6 % |
3rd | Karishma Kumari | 492 | 98.4 % |
JAC Board 12th Topper List 2025
Position | Student Name | Marks Obtained | Percentage |
---|---|---|---|
1st | SNEHA KUMARI | 491 Marks | 98.2% |
2nd | RITIKA KUMARI | 482 Marks | 96.4% |
3rd | PANKAJ KUMAR SAHU | 480 Marks | 96.0% |
Read Also:-
- JAC Class 8th 9th 10th 12th Result 2025
- JAC Board Result 2025 LIVE Update
- झारखंड बोर्ड रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर बनाए रखें नजर
JAC Board Result 2025 कैसे देखें ऑनलाइन रिजल्ट?
छात्र निम्नलिखित स्टेप्स से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं:-
- सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://jac.jharkhand.gov.in/jac
- होम पेज पर आपको “Results” सेक्शन पर क्लिक करना है।
- मैट्रिक या इंटर का लिंक आएगा उसपर अपने कक्षा के मुताबिक़ क्लिक करें।
- अब आपको अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करना है।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा। उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Important Links
JAC Board Result | Click Here![]() |
JAC Official Website | Click Here |
निष्कर्ष
झारखंड बोर्ड का रिजल्ट इस बार कई मायनों में खास रहने वाला है। न केवल रिजल्ट समय पर घोषित किया जाएगा, बल्कि मेधावी छात्रों को नकद इनाम देकर सम्मानित भी किया जाएगा। ₹3 लाख की राशि एक बहुत बड़ा प्रोत्साहन है, खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले बच्चों के लिए। यह पहल न केवल छात्रों को प्रेरित करेगी, बल्कि झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।